Rajasthan Ration Card List 2022 राजस्थान नई राशन कार्ड लिस्ट जारी कर दी गयी है, यहाँ देखे आपका नाम आया है या नही

Rajasthan Ration Card List 2022 | Rajasthan New Ration Card List 2022 – राजस्थान राशन कार्ड 2022 की नई सूची जारी कर दी गई है। जिन लोगों ने इसके लिए आवेदन किया था उनके नए राशन कार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए उपलब्ध हैं। इसलिए यदि आपने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है, तो यह देखने के लिए वेबसाइट की जांच जरूर करें कि आपका नाम सूची में है या नहीं।

इस पोस्ट में हम जानेंगे की फूड सेफ्टी लिस्ट राजस्थान ऑनलाइन कैसे चेक करें? New Ration Card City and Gram Panchayat Ration Card List Online चेक किया जा सकता है। यहां आप देख सकते हैं कि आपका नाम अन्नपूर्णा, अंत्योदय, बीपीएल एवं अन्य राशन कार्डों की नई सूची में शामिल है या नहीं। अगर आप खाद्य सुरक्षा योजना राजस्थान की सूची देखना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा एवं ध्यान से पढ़ें। 

Rajasthan Ration Card List 2022 Kaise Check Kare
Rajasthan Ration Card List 2022 Kaise Check Kare

राजस्थान सरकार ने Ration Card List चेक करने के लिए ऑनलाइन वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से Rajasthan Ration Card List चेक कर सकता है लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जागरूकता की कमी के कारण बहुत से लोग इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं।

अगर आप राजस्थान के किसी भी जिले, तहसील, ग्राम पंचायत एवं गांव से संबंध रखते हैं तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इसमें हम आपको बताएंगे कि राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें? तो दोस्तों पूरी प्रक्रिया को सरल एवं आसान भाषा में समझाया गया है। इसे फॉलो करके आप राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

New Ration Card List Rajasthan 2022

आप राशन कार्ड सूची नीचे दी गई सूची में देख सकते हैं कि राजस्थान के कौन से जिले का नया राशन कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध है। इन सभी जिलों की लिस्ट आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

राशन कार्ड खोजने के लिए सरकार ने एक वेब पोर्टल बनाया है जहां कोई भी सूची में नाम की जांच कर सकता है। इस वेब पोर्टल का नाम (वेब ​​पता) – food.rajasthan.gov.in है. इस वेब पोर्टल पर Ration Card Report, एफपीएस रिपोर्ट, खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) रिपोर्ट सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध हैं। ताकि आपको घर बैठे सारी जानकारी मिल सके।

इस लेख में आपको उसी के बारे में जानकारी मिलेगी। उसके बाद आपको Ration Card List Online प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसलिए आर्टिकल को अच्छी तरह एवं ध्यान से पढ़ें ताकि आपको सूची को सारांशित करने में कोई समस्या नहीं आएगी तो चलिए प्रक्रिया शुरू करते हैं।

How to check Rajasthan Gram Panchayat Ration Card List 2022

खाद्य सुरक्षा योजना राजस्थान के तहत कई लोगों का नाम राशन कार्ड सूची में नहीं आया। लेकिन धीरे-धीरे इस लिस्ट को अपडेट किया जा रहा है। वर्तमान राशन कार्ड सूची में नाम देखने के लिए ग्रामीण एवं शहरी सूची अलग से उपलब्ध करवाई जा रही है। आइए सबसे पहले आपको ग्राम पंचायत लिस्ट चेक करने की जानकारी देते हैं। राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों यानी गांवों में रहने वाले लोगों को नीचे बताए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ना होगा:

  • सबसे पहले राशन उम्मीदवार food.rajasthan.gov.in पोर्टल पर जाएं।
Rajasthan Ration Card Website Home page
Rajasthan Ration Card Website Home page
  • इसके होम पेज पर निचे की तरफ स्क्रॉल करें और ‘महत्वपूर्ण जन-उपयोगी सूचनायें’ पर जाएँ
  • यहाँ ‘राशन कार्ड’ पर क्लीक करें और इसके बाद  ‘जिलेवार राशन कार्ड विवरण’ पर क्लिक करें।
Check Rajasthan District wise Ration Card List 2022
Check Rajasthan District wise Ration Card List 2022
  • अब आप जिस जिले में रहते हैं उसके सामने Rural के लिंक पर क्लीक करें
Rajasthan Ration Card List City and Village Areas
Rajasthan Ration Card List City and Village Areas
  • अब आपका गांव जिस ब्लॉक/संभाग में आता है उसका चुनाव करें।
  • अब अपनी ग्राम पंचायत चुनें।
  • यहां पर आपको राशन वितरण हेतु दूकान का नाम दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • अब आपको सभी राशन कार्ड लाभार्थियों का नाम दिखाई देगा। इसमें अपना नाम चेक करें।
  • इसमें उपभोक्ता का नाम, पता, राशन कार्ड का प्रकार सहित अन्य विवरण की जांच की जा सकती है।
  • राशन कार्ड विवरण के अंतर्गत अन्य सदस्यों का विवरण भी दिखाई देता है। यहां आप चेक कर सकते हैं कि आपके परिवार में किसका नाम राशन में है।

How to check Rajasthan City Ration Card List 2022

राजस्थान के शहरी इलाकों में रहने वाले लोग नीचे बताए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें जिससे आपको अपना राशन कार्ड खोजने में कोई परेशानी नहीं होगी।

  1. खाद्य विभाग की असली वेबसाइट food.rajasthan.gov.in को ओपन करें।
  2. अब इसमें जिले वार राशन कार्ड विवरण के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अपना जिला एवं उसके बाद नगरपालिका सेलेक्ट करें।
  4. अब एक वार्ड की लिस्ट दिखाई देगी इसमें अपना वार्ड चुनें।
  5. अब आपको राशन वितरण हेतु दूकान का नाम दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  6. अब आपकी स्क्रीन पर राशन कार्ड लाभार्थियों की लिस्ट आ जाएगी। यहां अपना नाम ढूंढकर आप जांच पाएंगे कि क्या Rajasthan Ration Card List 2022 में आपका नाम है।
Download Ration Card List
Ration Card Application Status
अपना राशन कार्ड ढूंढे
Rajasthan Ration Card Official Website
Get Sarkari Naukri

FAQ for New Ration Card List 2022

Rajasthan Ration Card List 2022 Kaise Check Kare?

Ans. नई राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट food.rajasthan.gov.in पर जाएं। यहां आप शहर एवं ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची देख सकते हैं।

नया राशन कार्ड बनवाने के लिए क्या करें?

Ans. यदि राशन कार्ड अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है तो आपको नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए यदि आप एपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो बीपीएल राशन कार्ड के लिए ए-1 फॉर्म एवं बी-11 फॉर्म भरें एवं निर्धारित दस्तावेजों के साथ जमा करें।

Rajasthan New Ration Card List में नाम नहीं हो तो क्या करें?

Ans. यदि आपका नाम पहले इस सूची में था लेकिन अब नहीं है, तो कुछ दिन प्रतीक्षा करें। आने वाले दिनों में आपका नाम भी अपडेट हो सकता है। यदि नया आवेदन देने में कई दिन बीत जाते हैं तो खाद्य विभाग के कार्यालय में संपर्क करें।

Ration Card Apply करने के कितने दिन बाद राशन कार्ड बन कर तैयार हो जायेगा ?

Ans. यदि आप फॉर्म को सही तरीके से भरते हैं, सभी निर्धारित दस्तावेज जमा करते हैं एवं आप पात्र हैं, तो आवेदन के 30 दिनों के भीतर खाद्य विभाग आपको राशन कार्ड जारी कर देगा।

Ration Card Complaint कैसे करें ?

Ans. राशन कार्ड से संबंधित किसी भी शिकायत या सुझाव के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप सूचना एवं शिकायत विकल्प में जाकर अपनी शिकायत या सुझाव भेज सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top